अनशन स्थल पर जाकर  मंत्री ने किसानों से वार्ता कर धरने पर किसानों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त किया।

 

पिथौरागढ।ऩ्यूज लाईव ब्यूरो

पिथौरागढ पेयजल, संसदीय कार्य एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत द्वारा जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान शनिवार को विगत 68 दिनो से जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट परिसर में किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे अनशन के मद्देनजर धरना स्थल पर जाकर  मंत्री ने किसानों से वार्ता कर धरने पर बैठक किसानों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त किया। इस अवसर पर  मंत्री द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये किसानों से उनकी समस्याओं के संबंध में वार्ता की गयी। वार्ता के दौरान  मंत्री द्वारा किसानों को अवगत कराया कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने एवं आगामी 05 वर्षों में किसानों की आय दोगुनी करने हेतु प्रदेश में अनेक कार्य कर रही है। जिसमें लघु एवं मछले किसानों को 01 लाख रू0 तक का ऋण मात्र 2 फीसदी में बैकों के माध्यम से दे रही है। इसके अतिरिक्त किसानों की आर्थिकी, आय को बढ़ाये जाने हेतु पौंध, बीज, रसायन, उपकरण को भी किसानों को न्यून्तम मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा किसानों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराये जाने हेतु विपणन की व्यवस्थाओं में भी सुधार लाया जा रहा है। मंत्री ने किसानों को यह भी अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराये जाने के साथ ही उनके उत्पादों का समय पर सर्मथन मूल्य का भी निर्धारण किये जाने हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों को मदद करने हेतु सरकार कटिबद्व है उनके आर्थिक संसाधन बढ़ाने के क्षेत्र में कार्य कर रही है। वार्ता के दौरान किसानों द्वारा किसानों के ऋण माफ किये जाने के संबंध में अवगत कराया कि 2017 में उत्तराखंड राज्य में नई सरकार आने के पश्चात् सरकार द्वारा की गयी सर्वें के आधार पर राज्य में कुल 10 हजार 7 सौ करोड़ रू0 विभिन्न बैंकों के माध्यम से किसानों को ऋण बांटा गया था उनमें से मैदानी क्षेत्रों में कई ऐेसे बैंक भी रहे जिन्होंने अपनी क्षमता से भी अधिक ऋण बांटा गया जिससे आर्थिक व्यवस्था में काफी फर्क पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किसानों की  समस्याओं को देखते हुए राज्य में आगामी 05 वर्षों में किसानों की आय दोगुना करने हेतु कार्य किया जा रहा है। इस हेतु किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने किसानों के उत्पादों का सर्मथन मूल्य समय पर निर्धारित करने, कम ब्याज पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों को समय समय पर तकनीकी प्रशिक्षण दिये जाने आदि व्यवस्था मुहैया कराई गयी है।
इस अवसर पर जनपद किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी, आंदोलन से जुड़े प्रकाश जोशी, शंकर राम कोहली, जगदीश चंद्र जोशी आदि के द्वारा मा0 मंत्री के समक्ष किसानों की विभिन्न समस्याऐं भी रखी गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 आशीष चैहान, अपर जिलाधिकारी मुहम्मद नासिर, उपजिलाधिकारी सदर एस0के0पाण्डेय, पूर्व दर्जाराज्य मंत्री महेन्द्र लुंठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र बोहरा, किसान यूनियन के सुभाष जोशी, शंकर राम कोहली समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये किसान, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share This News