FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुचें सीएम धामी , सपरिवार पूजा में हुए शामिल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला,( डीडीहाट ) पिथौरागढ़ पहुँचे। हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया…

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।

Share This News