FEATUREDGeneralHealthLatestNewsदिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने निजामुद्दीन के मरकज में लाॅकडाउन के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर कड़ी नाराजगी जतायी।

न्यूज होम लाइव व्यूरो

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निजामुद्दीन के मरकज में लाॅकडाउन के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर हम गैर जिम्मेदाराना हरकत करेंगे तो बहुत दिक्कतें होंगी। केजरीवाल ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मरकज से 1548 लोगों को निकाला गया है । जिसमें 441 में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1107 लोग कोरेनटाइन में हैं। केजरीवाल ने कहा कि मरकज मामले में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Share This News