FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandअल्मोड़ा

अल्मोड़ा में  महिला से दुराचार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

अल्मोड़ा में  महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यहां धारानौला में किराए में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला ने कुछ युवकों पर कमरे में घुसकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। इस दौरान महिला घर पर अकेली थी। महिला का एक 18 साल का बेटा तथा एक 12 साल की बेटी है। पीड़िता का पति दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। पीड़िता ने बीते सोमवार यानि 7 दिसंबर की दोपहर महिला थाने में तहरीर सौंपी है। जिसमें महिला का आरोप है कि रविवार यानि 6 दिसंबर की रात करीब 8 बजे 3 युवक उसके कमरे के बाहर आए और कुछ देर बाद वापस चले गए। देर रात करीब 11 बजे दो युवक दोबारा आए और दरवाजा तोड़कर महिला के कमरे में जा घुसे। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान महिला घर पर अकेली थी। उसकी 12 वर्षीय बेटी अपने दोस्त के घर गई थी जबकि बेटा ​शादी में गया था। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार यानि आज पुलिस ने पीड़िता व दोनों आरोपियों का अस्पताल में मेडिकल कराया।

Share This News