अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
0
अंबेडकरनगर।अभिषेक कुुुुमार गौडः–
अकबरपुर पुलिस ने एक युवक को 32 बोर तमंचा और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
दरअसल, अकबरपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शहजादपुर की तरफ से आ रहा है वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय हमराही सिपाही धनन्जय पटेल और अन्य के साथ फौव्वारा तिराहा पंहुच गए। सुबह लगभग पांच बजे आ रहे एक युवक को पुलिस ने रूकने का इशारा किया।
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो दबंगों ने कर दी हत्या
पुलिस को देखते ही वह युवक भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के पास से एक 32 बोर तमंचा और 32 बोर के पांच कारतूस बरामद किए गए।




0