अशोक तंवर शुक्रवार को कांग्रेस की हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा लेकर लाडवा से पीपली होते हुए कुरुक्षेत्र जिला के थानेसर पहुंचे।

कुरुक्षेत्र,   न्यूज लाईव संवाददाता राकेश शर्मा  :—–
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम पूर्व सांसद डा अशोक तंवर ने कहा कि कौरवों और पांडवों के बीच धर्म-अधर्म की लड़ाई हुई थी। कुरुक्षेत्र में यूनिवर्सिटी बनाने की बात हो या रिजनल इंजीनियरिंग कॉलेज जिसे बाद में एनआईटी का दर्जा मिला, कुरुक्षेत्र के विकास के लिए ये कांग्रेस का धर्म था। आज की बात करें तो गीता जयंती के नाम पर चहेतों के बीच भ्रष्टाचार की रेवड़ी बटना, ब्रह्मसरोवर में ताजा पानी लाने की योजना में गोलमाल, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बजट में कटौती करना, गौ माता का अपमान जैसे अधर्म के काम हरियाणा में खट्टर की भाजपा सरकार ने किए। कांग्रेस के धर्म और भाजपा के अधर्म के बीच न्याय आपको करना है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डा अशोक तंवर ने यह बात कुरुक्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद करते हुए कही। अशोक तंवर शुक्रवार को कांग्रेस की हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा लेकर लाडवा से पीपली होते हुए कुरुक्षेत्र जिला के थानेसर पहुंचे।
हजारों साइकिलों के काफिले का कुरुक्षेत्र जिला में जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने ढोल बजाकर, फूलमालाओं और पगड़ी भेंट कर तंवर का अभिनन्दन किया। तंवर ने कहा धर्म और ज्ञान के नगर कुरुक्षेत्र में दोनों पर ही संकट आया है। बजट में कटौती से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ सडक़ पर है, छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। गीता जयंती के नाम पर 32 करोड़ की बंदरबांट आपने देखी, ब्रह्मसरोवर में ताजा पानी लाने की योजना घपले की भेंट चढ़ी। हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ यात्रा कांग्रेस का अश्वमेघ यज्ञ है जो भाजपा के अधर्म का सर्वनाश करेगी।
हरियाणा विधानसभा में खट्टर सरकार द्वारा पेश बजट पर बोलते हुए तंवर ने कहा की हरियाणा को पीछे धकेलने के लिए बजट में जिस तरह भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गए उसे देख कर लगता है कि भाजपा ने अपने पिछले सभी बजट की तरह जनता की आंखों में धूल झोंकने का फिर से प्रयास किया है। बजट में पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस पर करो में किसी प्रकार की कटौती ना करना, शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर ठोस नीति का अभाव, चुनाव करीब आठ देख केंद्र की यूपीए सरकार के समय मंजूर यमुनानगर-चंडीगढ़ वाया नारायणगढ़-साढौरा जैसी रेल, विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग सडक़ परियोनाओं तथा हरियाणा में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंजूर इंजीनियरिंग परियोजनाओं का नाम लेकर वित्त मंत्री ने हरियाणा की जनता को बहकाने का काम किया है।
इतना ही नही भाजपा सरकार के बजट की खिल्ली उड़ाते हुए तंवर ने कहा कि बजट में पीएम मोदी के मेक इन इंडिया का जिक्र नहीं करने से यह भी साबित हो गया कि अब भाजपा भी मानने लगे कि मेक इन इंडिया वाला शेर रोजगार पैदा करने के नाम पर बिल्ली बन गया। हरियाणा में यह बजट निवेश के अवसर पैदा करना तो दूर की बात सरकार की पिछले तीन साल की कारगुजारियों पर पर्दा ढकने में भी नाकाम हुआ।
तंवर ने मोदी-शाह-खट्टर के संरक्षण से यमुनानगर से पलवल तक चल रहे अवैध खनन, सरस्वती नदी के नाम पर 260 करोड़ का गोलमाल, पॉपलर की गिरती कीमत, सरकारी स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा के गिरते स्तर, गन्ना किसानों की समस्या, बिगड़ती कानून व्यवस्था, समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटने, सडक़ों की बदहाली, बिजली की किल्लत, बढ़ती बेरोजगारी, गौमाता का अपमान, आंगनवाड़ी वर्कर्स के आंदोलन, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार आदि मसलों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस गरीब-किसान-मजदूर के हक की आवाज को उठाती है जबकि भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर इन्हें दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेस जनता के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा पर कहा कि एक तो जनविरोधी सरकार से हरियाणा को बचाना, भाजपा और उसकी बी टीम इनेलो को हटाकर हरियाणा में परिवर्तन लाना और तीसरा देश मे कांग्रेस की सरकार बनाकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना इस यात्रा का उद्देश्य है। कालका, पंचकूला, रामगढ़, नारायणगढ़, मुलाना, साढौरा, यमुनानगर, जगाधरी, रादौर हर जगह लोगों का इस यात्रा को भरपूर समर्थन मिला है। जिसे देख कर भाजपा में घबराहट बढ़ी है और लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान बिल्लू, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, भूपेंद्र राणा, विशाल सिंगला, जगबीर मढान, संतोष पंचाल कुरूक्षेत्र, राकेश सैनी सुंदरपुर, ईश्वर बाल्मीकि फतहपुर, अजय शर्मा पिपली, राजीव धराडसी,अशोक शर्मा पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर ,श्रीकांत बंसल, मनोज बगथला, सतवीर घराडसी, जोरा सिंह, सूरज दवखेड़ी, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश मेहरा, अंजलि डी के बंसल,  संदीप बूरा, प्रमोद सहवाग, जगजीत हुड्डा ,सुनील पवार, कंवर दीप सैनी ,लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र फौजी, पृथ्वी तुर्क ,सुरजीत पलवल , रणबीर पलवल, गोविंद राम ,सुभाष पाली, शमशेर कश्यप, बिमला सरोहा, रेखा कश्यप, रीना बाल्मीकि, नरेंद्र जबल, प्रभात शादीपुर,श्यामा नंबरदार,  हरि सिंह मखाना, सुरजीत,  शेरी मान,  बादल सिंह ,जगदीश सिंह ,दीप सैनी ,राजकुमार पंचाल ,विनोद सेखड़ी, रायसाहब शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा ,विवेक भारद्वाज डब्बू ,श्याम चोपड़ा ,उजागर सिंह, जरनैल डूबा, सुरेंद्र चिब्बा, पवन गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सोनी, कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, रोहित दलाल जुलाना, कुलदीप गदराना डबवाली, लादूराम पूनिया, हीरा लाल यादव बावल, कैलाश चन्द्र झज्जर, सतीश बंधं, पवन खरखौदा, सुरजीत भावदीन, अमित सोनी सिरसा, कपिल सरावगी, महासचिव भूपेन्द्र सिंह राणा, हरिओम कौशिक व श्रीमती मनवीर कौर गिल, वीरेन्द्र चौहान, महाबीर खुर्दी, दलबीर बाल्मीकि, साहब खान पटवारी, इब्राहिम इंजिनीयर व अमन अहमदर मेवात, मस्तराम बागड़ू जीन्द, सुखवीन्द्र सिंह जैलदार अम्बाला, जेडी सिंह, जगजीत मोहड़ा, देवेंद्र सिंह बबली टोहाना, प्रमोद सहवाग जींद, विकास चौधरी फरीदाबाद, पंकज पूनिया करनाल, सतपाल कौशिक यमुनानगर, रवि चौधरी, कपूर सिंह अम्बाला, भूपेन्द्र गंगवा, वंदना पोपली, जसबीर गुज्जर, सुंदर सिंह, देवीराम कसान, मास्टर योगेन्द्र पुण्डरी, दयाल सिंह पिंजोरी, सत्यवीर डागर, अजीत फौगाट चरखी दादरी, आई टी सेल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा, लीगल सैल के चेयरमैन नवीन शर्मा व सीनियर वाइस-चेयरमैन नरेंद्र कौशिक, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप बूरा, नवीन केडिया सिरसा, राकेश सौंधी, हिम्मत यादव अटेली, कुलताज सिंह बेरी, प्रिंस मल्होत्रा, आनंद हुड्डा, नवदीप गोदारा हिसार, रेखा बाल्मीकि, धर्मदेव आर्य, खलील अहमद, मेघराज, इन्द्र दलाल सहित कांग्रेस सेवा दल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस आदि कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पधाधिकारी, बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अनेक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी साइकिल पर सवार होकर साथ चले।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कुरूक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल को उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी
9 मार्च को कुरूक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल का जन्मदिन होता है और उसी दिन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर कुरूक्षेत्र में थे। उन्होंने अपनी जनसभाओं के दौरान श्री नवीन जिन्दल को हार्दिक शुभकामनायें दी तथा कार्यकत्र्ताओं सहित केक काटकर श्री जिन्दल की स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। डॉ. तंवर अपने टवीट्र हैंडल पर भी श्री जिन्दल को अपना बड़ा भाई बताते हुए ट्वीट कर बधाई दी।
Share This News