अस्पताल में गन्दगी देख कर भडकी सीडीओ बन्दना। बेड में बिछे थे पुराने चादर।

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र में सीडीओ बन्दना सिंह का अौचाक निरीक्षण किया। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान महिला डिलिवरी रोम में साफ सफाई व बाथरूम में गन्दगी देख कर स्टाफ नर्सो को फटकार लगाई। वही जनरल बेड में पुरानी चादरे मिलने से सीडीओ ने अस्पताल की समिति बैठक ली।और हॉस्पीटल की नर्स व स्टाफ में सुधार लाने को कहा। डॉ0 सिद्धार्थ पाटनी ने बताया अस्पताल में पानी की समस्या बताया। चौथे दिन पाइप लाइन में पानी आ रहा है। वही सीडीओ से जल संस्थान के जेई महेश रौतेला से कहा अगर पानी की समस्या हैं तो टैकर से तीसरे दिन अस्पताल को पानी देने के निर्देश दिये। और सीडीओ ने अस्पताल में गन्दगी होने से पूरे अस्पताल में पेन्ट करने के कहा ।सिद्धार्थ पाटनी ने कहा अस्पताल में एक ही सफाई कर्मचारी है । और वाहन चालक नहीं है जिस कारण अस्पताल मे दिक्कत हो रही है।

