अहोई अष्टमी पर सताई मां को याद

मथुरा से न्यूज लाईव संवाददाता नितेश ठाकुर की रिपोंट::–
एक सप्ताह पूर्व चार साल के अमित की तंत्रमंत्र के चलते बलि दी गई थी। पुलिस ने अहोई अष्टमी पर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। अहोई अष्टमी पर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके आगे अमित का बार-बार चेहरा आ रहा था।
पांच दिन बाद दिवाली का त्यौहार है। अमित की कमी पूरे परिवार को खल रही है। उसे याद करते हुए मां की आंखों में आंसू भर आते हैं। गुरुवार को तो घर में चूल्हा भी जला। हर शख्स उसकी याद में भूखा रहा और याद करता रहा।
