FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsउत्तर प्रदेश

आदर्श गणतंत्र पार्टी बीसीसीएल सीएमडी का का पुतला दहन करेगी जिला  अध्यक्ष ललिता महतो ने बैठक के दौरान कहीं। 

 

न्यूज होम लाइव व्यूरो,,उमेश चौबे

बलियापुर आदर्श गणतंत्र पार्टी बीसीसीएल सीएमडी का का पुतला दहन करेगी उक्त बातें शनिवार जिला  अध्यक्ष ललिता महतो ने बैठक के दौरान कहीं।  महतो ने कहा कि किसान हित में देश के रीढ़ कहे जाने वाले किसान को मजबूत बनाने के लिए प्रतिमाह गुरुवार को कोयला खनन कर छोड़ दिए बंजर भूमि को समतलीकरण कर कृषि योग बनाने ,एवं कोयला खदान के पानी को किसानों के खेतों तक सिंचाई संसाधन की व्यवस्था किए जाने तथा सीएसआर फंड द्वारा बीसीसीएल के अगल बगल के गांव के बड़े तालाब को जीर्णोद्धार  किए जाने के  मांग पर  धरना कार्यक्रम की जा रही है ।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड को कोयलांचल के हजारों किसानों ने राष्ट्रहित एवं देश को कोयला में आत्मनिर्भर स्वालंबन बनाने के लिए जमीन दिया है ।बीसीसीएल द्वारा कोयला उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए   आउटसोर्सिंग कंपनी ने विदेशी बड़ी बड़ी मशीन से प्रयोग कर कोयला खनन करने से कोलाचल जमीन बंजर पहाड़ खाई बनता चला गया ।  केंद्र सरकार एवं बीसीसीएल कोयला खनन किए जमीन को समतलीकरण कर कृषि योग बनाने ,एवं कोयलांचल में बढ़ती प्रदूषण के रोकथाम पर्यावरण संतुलन बनाए जाने को लेकर  पौधा रोपण कार्यक्रम की योजना चलाई जाने की जरूरत है। उक्त जमीन पर समतलीकरण कर जरेडा द्वारा आवास निर्माण भी किया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर बीसीसीएल  द्वारा  किसानों की जमीन अधिग्रहण मैं मुआवजा  देने के बाद किसानों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। किसान कहां है कैसी स्थिति में है , इसकी चिंता बीसीसीएल प्रबंधन जनप्रतिनिधि,  सरकार को भी नहीं है। मौके पर एलके पांडे ज्योतिष महतो  ललिता महतो बबली देवी अनीता देवी गीता देवी आदि मौजूद थे।

Share This News