आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में गांधी चौक में उत्तराखंड के बीसवीं स्थापना दिवस पर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क..

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में गांधी चौक में उत्तराखंड के बीसवीं स्थापना दिवस पर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
प्रभारी खत्री ने जन् गीत गाकर लड़ना है भाई ये तो लंबी लड़ाई है उत्तराखंड आंदोलनकारियों को और शहीदों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि 20 साल का राज्य हो चुका है और अभी तक रामपुर मुजफ्फरनगर के खटीमा के दोषियों को सजा नहीं मिली है और उन्होंने कहा कि यह दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा और शहीदों के सपनों के उत्तराखंड को पूरा करने का संकल्प लिया जाएगा।
वरिष्ठ आप नेता चंद्र प्रकाश ने कहा कि जब तक पहाड़ी राज्य की अवधारणा पूरी नहीं हो जाती और राज्य में शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी पलायन पर कोई ठोस नीति नहीं बन जाती आम आदमी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी। कार्यक्रम में राकेश वर्मा, सुरेश जोशी, एडवोकेट आलोक चौधरी, गिरीश जोशी ,भावना शर्मा ,नरेश बिष्ट, नवीन शर्मा ,शैलेश, विनय भाटिया, दीपक कुमार लोहिया, नीरज कुमार ,सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

