आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग सभागार में एक बैठक की गई बैठक में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बेरीनाग ।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग सभागार में एक बैठक की गई बैठक में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि उत्तराखंड का विकास उत्तराखंड का युवा ही करेगा।

आम आदमी पार्टी की बैठक में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में एक दर्जन लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली । प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने युवाओं का उत्पीड़न किया है। उन्होंने कहा कि बेरीनाग चौकोंडी का भूमि का मालिकाना हक और मंडी परिषद के द्वारा चौकोंडी में भाजपाईयों के घरों तक सड़क पहुंचाने कि जांच आप कि सरकार आने के बाद की जाएगी। जीकेजरीवाल सरकार की नीतियों पर हम विश्वास जताते हैं, हमें ऐसे ही उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी राजू कठायत ने कहा कि देश में केजरीवाल सरकार मजबूत विपक्ष के रूप में उभर रही है उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं के लिए आप से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है।
सदस्यता लेने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा, ग्राम प्रधान मनोज आर्या, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज सिंह बोरा, धीरज मेहता ,वीरेंद्र सिंह बोरा, उप प्रधान अनिल प्रकाश, ग्राम प्रधान कुंदन सिंह बोरा, छात्रसंघ उपसचिव बेरीनाग कमल सिंह कार्की सहित एक दर्जन युवाओं ने आप की सदस्यता ली।
युवाओं ने कहा शहीदों के सपनों का उत्तराखंड आप की सरकार में ही पूरा होगा। कार्यक्रम में सेक्टर इंचार्ज डीके फडियाल, लक्ष्मण सिंह डिनिया, राकेश वर्मा, भावना शर्मा, एडवोकेट सरोज देऊपा, हेम सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पिथौरागढ़ प्रभारी सुशील खत्री ने किया।

