FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

आम आदमी पार्टी के युवाओं ने नगर क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा गंदे और दूषित पेयजल का वितरण करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़, आम आदमी पार्टी के युवाओं ने नगर क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा गंदे और दूषित पेयजल का वितरण करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोग गर्मी के मौसम में संक्रमित होने के खतरे की जब तक पहुंच चुके हैं लेकिन जल संस्थान को कोई लेना देना नहीं है।
आप नगर अध्यक्ष राहुल जंगपांगी के नेतृत्व में गांधी चौक में युवा कार्यकर्ताओं ने दूषित पेयजल की सप्लाई को लेकर जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि जल संस्थान लोगों से पेयजल के नाम पर मोटे मोटे बिल उनके घरों में भेज कर वसूली कर रहा है लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो जल संस्थान के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में सुरेश जोशी, जिला प्रभारी सुशील खत्री ,राकेश वर्मा, इमरान अली, शंकर राम, सिकंदर अली, विनय भाटिया, फिरोज, नीरज सिरोला, बबलू, राशिद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This News