आम आदमी पार्टी के विधान सभा प्रभारी बबीता चंद्र का कार्यकर्ताओं ने बेरीनाग पहुचने पर किया स्वागत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग आम आदमी पार्टी के विधान सभा प्रभारी बबीता चंद्र का कार्यकर्ताओं ने बेरीनाग पहुचने पर किया स्वागत।
बेरीनाग में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक राजेन्द्र बोरा “शिवजी”व पूर्व विधानसभा प्रभारी राजू कठायत के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त विधान सभा प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया । इस अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन पीयूश उप्रेती ने किया विधान सभा प्रभारी ने उपस्तिथत जनता को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की उपलब्धि बताई बबीता चंद्र ने कहा कि 21 साल का उत्तराखण्ड हो गया हैं भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश को लूट का केँद्र बनाया आज भी शिक्षा स्वास्थ रोजगार पलायन को लेकर ये पार्टियां गंभीर नहीं हैं बबीता ने कहा आम आदमी पार्टी जो कहती हैं वो करती हैं और हमारे मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी ने जिसे चुना हैं कर्नल अजय कोटियाल जिन्होने अपने संसाधनों से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार खोजा और अगर सत्ता में आते हैं तो उत्तराखण्ड नव निर्माण का सपना उत्तराखण्ड के शहीदों का सपना पूरा होगा कार्यक्रम में जिला कॉर्डिनेटर राजेँद्र बोरा शिवजी ने भी भाजपा व कांग्रेस पर उत्तराखण्ड के जनता को ठगने का आरोप लगाया पूर्व विधान सभा प्रभारी ने भी जनता को संबोधित किया और कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपनी बात रखी उन्होने कहा अब सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही उम्मीद हैं इस अवसर पर जानकी देवी, भावना देवी ,गीता देवी इंदिरा देवी हेमा देवी पुष्पा देवी अंजू देवी लक्ष्मी देवी धर्मा देवी भावना पंत गोविंदी देवी ,पूर्व बी डी सी मेम्बर कैलाश चंद्र आम आदमी पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ता, मनीष कुंदन गोविंद सिंह संजय राम, चंद्र सिंह, प्रकाश नेगी आशीष आगरी, मीना आर्या, पुष्पा, सुनीता टम्टा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

