berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

आवारा पशुओं के आतंक से ग्रामीणों में रोष,खेती को कर रहे बर्बाद।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग : क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। विशेषकर किसान वर्ग को इन पशुओं के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसके चलते किसानों का धैर्य जवाब दे रहा है। किसानों के अनुसार आवारा पशु उनकी खेती को बर्बाद कर रहे हैं। खेतों में दिनरात पहरा देने के बावजूद भी इन पशुओं के आतंक से छुटकारा नहीं मिल रहा।

ग्रामीणों ने जताई चिंता

भट्टीगाव के ग्रामीण गोपाल राम ने बताया कि आवारा पशु उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। भट्टीगाव आसपास क्षेत्रों में आवारा पशुओं की भारी तादाद है, जो दिनरात उनके खेतों में घुस रहे हैं और कड़े पहरे के बावजूद भी खेती बर्बाद कर रहे हैं। कहा कि महंगे खाद, बीज से उन्होंने हजारों रुपये खर्च कर खेतों में फसलों की बुआई, की है। किसान अपनी आजीविका के लिए खेती के कार्य में जुटे हैं। लेकिन क्षेत्र में आवारा घूम रहा पशुओं का झुंड उनकी खेती बर्बाद कर रहा है। जिससे किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

आवारा पशुओं से मिले निजात

क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का कहना है कि आवारा पशुओं से आम जन को निजात दिलाने के लिए प्रशासन त्वरित कार्यवाही अमल में लाए। गौवंश को भी संरक्षण की जरूरत है, इन्हें गौशाला इत्यादि में पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इन पशुओं की बढ़ रही संख्या आम जन के काबू से बाहर है इसलिए प्रशासन को इस बारे में कदम उठाते हुए आवारा पशुओं से निजात दिलाने चाहिए।

Share This News