आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की सीएचसी बेरीनाग में बैठक संम्पंन्न….
बेरीनाग न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की सीएचसी बेरीनाग में बैठक संम्पंनन हुई , बैठक में जिला अध्यक्ष इन्द्रा देउपा के नेतृत्व में यूनियन की नई कार्य कारणी का गठन किया गया। बैठक में आशा कार्यकत्ताकओं को सरकार के कम मानदेय दिये जाने पर चार्चा की गयी । आशाओं ने इस मौके पर कहा कि आशा कार्यकर्ताओ को इतना काम दिया जाता है कि आशा बिना मानदेय आपना घर छोड़कर क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैा बैठक में आशा कार्यकत्ता ओं ने बताया बेरीनाग ब्लॉक की आशा कार्यकत्ताओ को कोरोना काल से अभी तक एक बार भी मानदेय नही मिला है। सरकार द्वारा बिना मानदेय दिये आशा कार्यकत्ताओ पर काम का दवाव बनाया जा रहा हैं ,जब कि आशा कार्यकताओं ने विना प्रोत्साहन राशि वाला काम भी किया है। आशा कार्यकताओ ने कहा जब तक आशा कार्यकताओं का मानदेय दस हजार नहीं होता कोरोना काल में मलेरिया, डेंगू, स्वजल, जैसे काम आशा कार्यकत्ताेओं ने नहीं करने का फैसला लिया, आशा कार्यकत्ताओ ने नयी कार्यकरणी का विस्तार किया में जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री पन्त, सचिव उमा पन्त, कोषाध्यक्ष उमा बाफिला, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी को बनाया गया वही बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष इन्द्र देऊपा, गंगोलीहाट ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा, दया कार्की, तारा कार्की, हेमा देवी, संगीता देवी, रीना मेहता पार्वती डोबाल, सुनीता देवी आशा बोरा सहित आदि कई लोग मौजूद थे।


