LatestNewsराज्य

आसाराम को उम्रकैद, दो सहयोगियों को 20-20 साल की सजा

((

न्यूज लाइव डिजिटल टीम:–

आसाराम को उम्रकैद, दो सहयोगियों को 20-20 साल की सजाकोर्ट से आसाराम के दो सहयोगी हॉस्टल वार्डेन शिल्पी और हॉस्टल संचालक शरतचंद्र को 20-20 साल जेल की सजा हुई।

जोधपुर नाबालिग लड़की से यौन शोषण के दोशी  पाये गये संत आसाराम को जोधपुर अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा सुनाते ही आसाराम फूट-फूट कर रोने लग गया और कहा कि ऊपर वाले की जैसी मर्जी होगी तो हम यहीं (जेल में) रहेंगे। आसाराम सुनवाई के दौरान बैरक में 15 मिनट तक प्रार्थना करता रहा। कोर्ट में पूरी सुनवाई के दौरान भी राम-राम जपता रहा। आसाराम के सेवादारों को भी सजा का ऐलान किया गया। कोर्ट से आसाराम के दो सहयोगी शिल्पी और शरतचंद्र को 20-20 साल जेल की सजा हुई। इससे पहले कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए शिवा उर्फ सवाराम (आसाराम का प्रमुख सेवादार), प्रकाश द्विवेदी (आश्रम का रसोइया) को बरी कर दिया । गौरतलब है कि आसाराम के वकील फैसले और सजा के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में अपील कर सकता है। न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा ने सुबह में जेल में ही कोर्ट रूम तैयार कर फैसला सुनाया और फिर सजा का ऐलान किया। आसाराम को जीवनभर सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा।

Share This News