FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

उत्तराखंड द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के 100 युवाओं के लिए 7.5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ उत्तराखंड द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के 100 युवाओं के लिए 7.5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।जिसमें 100 से अधिक युवाओं ने जोश के साथ भाग लिया।इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में पिथौरागढ़ की माननीय विधायक चंद्रा पंत उपस्थित थीं और उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस तरह की गतिविधियों के जिले भर के 75 गांवों में आयोजन के लिए युवाओं और एन.वाई.के पिथौरागढ़ का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर एवरेस्ट विजेता मनीष कसनियाल भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पिथौरागढ़ के युवाओं को जीवन में सही दिशा में ले जाएंगी । इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी सतेन्द्र पाल भी उपस्थित थे।प्रतियोगिता में मनीष शर्मा ने पहला, सागर सिंह ने दूसरा और रचित बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान उर्मिला, द्वितीय स्थान सुमन, तृतीय स्थान ममता ने प्राप्त किया। जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा हमारे दैनिक जीवन में 30 मिनट की शारीरिक गतिविधियों (फिटनेस के दोज़ आधा घंटा रोज़) के महत्व के विषय में भी बताया। इस अवसर पर पंकज पांडे, मोहित सिंह, मोनिका नागरकोटी, रवि, तनुजा खाती, मुकेश चुफल, उमेश, मोहित उप्रेती, अंकित जयला, स्वाति जोशी आदि उपस्थित थे।

Share This News