उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज मिला है यह मरीज स्वास्थ्य महकमे से ही ताल्लुक रखता है। मरीज को ऋषिकेश के बापूग्राम का ही रहने वाला है। उसे उसके घर पर ही क्वारेंटाइन किया गया था। आज रिर्पोट मे कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। उसकी सैंपल जांच के लिए ऋषिकेश के एम्स भेजा गया था। इस प्रकार उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है। यह युवक एम्स में यूरोलॉजी विभाग में तैनात था। हालांकि इस मामले में अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई लिखित प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है। एम्स ऋषिकेश के कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही उसके संपर्क में आए कर्मचारियों व उसके परिजनों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

