उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के दायित्वों का बंटवारा
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के दायित्वों का बंटवारा
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून:- उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों मे उनके विभागों को बाँट दिया है| मुख्यमंत्री ने 15 विभाग खुद के पास रखे हैं। बीते दो मुख्यमंत्रियों ने स्वास्थ्य विभाग अपने पास रखा था लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग मंत्री डॉ धन सिंह रावत को मिला है। सतपाल महाराज को पुराने मंत्रालय के साथ साथ पीडब्लूडी विभाग भी मिला है। वही हरक सिंह रावत को पुराने मंत्रालय के साथ साथ ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी है। यशपाल आर्य को पुराने विभागों के अलावा आबकारी विभाग कि जिम्मेदारी दी है।
