Current AffairsFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून

उत्तराखंड वन विभाग ने वन आरक्षी के 894 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन आमंत्रित किये।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून।  उत्तराखंड वन विभाग ने वन आरक्षी के 894 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन आमंत्रित किया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञप्ति के अनुसार न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण 18 से 28 वर्ष तक की आयु रखने वाले पुरुष और महिला अभ्यर्थी इन रिक्त पदों हेतु 7 अक्टूबर 2021 तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पदों से संबंधित अधिक जानकारी, आवश्यक शैक्षिक योग्यता और आवेदन करने हेतु आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ देखी जा सकती है।

 

Share This News