FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

उत्तराखंड सरकार गंगोलीहाट विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है..नारायण राम आर्य।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक :-

गंगोलीहाट। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि उत्तराखंड सरकार गंगोलीहाट विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उन्होंने कहा इसका जीता जागता उदाहरण है कि 8 विद्यालय पीजी कॉलेज बनाए गए जबकि गंगोलीहाट महाविद्यालय उन विद्यालय में से पुराना विद्यालय है लेकिन उसे पीजी कॉलेज नहीं बनाया गया साथ ही आर्य ने कहा कि बेल पट्टी की दर्जनों ग्राम पंचायत हैं पेयजल से जूझ रही है उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बेल पट्टी पंपिंग पेयजल योजना निर्माण हेतु कार्यवाही गतिमान थी लेकिन वर्तमान सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा उक्त योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जिस कारण आज भी बेल पट्टी की जनता पेयजल के लिए परेशान है आर्य ने कहा की गंगोलीहाट विधानसभा में पशु महाविद्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद तथा भूमि चयन होने के बाद भी सरकार द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया उन्होंने उत्तराखंड सरकार से शीघ्र ही बेल पट्टी पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण किए जाने गंगोलीहाट महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बनाए जाने तथा पशु महाविद्यालय के लिए शीघ्र घोषणा किए जाने की मांग की है अन्यथा  आर्य ने उक्त मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

Share This News