FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून

उत्तराखंड सरकार ने भी घटाए पेट्रोल के दाम।

उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून  केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाई है। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पांच और डीजल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा। उत्तराखंड सरकार देगी दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में सात रुपये की कमी की जाएगी। नए दाम गुरुवार चार नवंबर से लागू होंगे।

Share This News