उत्तराखण्ड में कोरोना पाजिटिव की कुल संख्या 2127 हुई।
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के 2:30 बजे के हेल्थ बुलेटिन आज मेें 25 कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। 11 अकेले अल्मोड़ा में ही हैं। ये सभी दिल्ली एनसीआर से लौटे प्रवासी हैं। देहरादून में कुल 04 आए हैं। इनमें एक गाजियाबाद,01 आगरा और दिल्ली से लौटे 02 लोग शामिल हैं। हरिद्वार में 07 कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। इनमें से तीन दिल्ली से और चार मुंबई से लौटे प्रवासी हैं। टिहरी में महाराष्ट्र से लौटे तीन प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना पाजिटिव की कुल संख्या 2127 हो गई है। आज 37 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है। इनमें नैनीताल के 32, चमोली के 03 और बागेश्वर के 02 लोग शामिल हैं। मरने वालों का आंकड़ा 26 हो गया है।


