उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,ने मथुरा के वृंदावन में आश्रम का उद्घाटन किया।

मथुरा से न्यूज लाईव के लिए नितिश भाटी की रिपोंट

मथुरा के वृंदावन में आश्रम का उद्घाटन करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव ने हिंदुत्व के मुद्दे को धार दी। संत समाज के बीच मुख्यमंत्री ने गांव-गांव में म‌ंदिर और संत की महत्ता बताई। वृंदावन में मानसी ध्यान केंद्र के उद्घाटन समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा भारत विश्व गुरु बनेगा। भारत के अंदर वह सारी क्षमताएं हैं जो विश्व का नेतृत्व कर सके। इसके लिए उन्होंने नौजवानों का और संत समाज से आह्वान किया कि वह देश हित के लिए काम करें। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हिंदुत्व कोई मुद्दा नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है, लिहाजा सभी नौजवानों को अपने देश के लिए काम करने का जज्बा पैदा करना होगा। जिस दिन हमारे देश के नौजवान एकत्र हो जायेेेगे उस दिन हम विश्व गुरु बन जाएंगे उन्होंने आश्रमों को सामाजिक सेवा केंद्र के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।

Share This News