उत्तर बिहार का  होमियो सेवा संस्थान बेतिया में शुरू

पटना/न्यूज़ लाइव डेस्क:–

बेतिया। चंपारण की धरती पर उत्तर बिहार का पहला मल्टी स्पेशयिलिटी होमियोपैथिक अस्पताल “होमियो सेवा संस्थान” रविवार को शुरू हो गया। यह अस्पताल डॉ. आरएन प्रसाद होमियो रिसर्च सेंटर के तहत संचालित है। इसका उद्घाटन और्गेनाइजेशन फॉर होमियो मिशन संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ केके सिंह ने बेतिया के इंदिरा चौक पर किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबिधित करते हुए कि नए-नए हो रहे रिसर्च के चलते होमियोपैथ इलाज की बढ़िया पद्धति बन गई है।

आधुनिक विधि से इस पैथ में केंसर, गठिया, चर्म रोग, स्त्री रोग, बवासीर, एलर्जी, थाईराइड आदि बीमारियों का सफल इलाज है। यह एक सुरक्षित पैथ है। डिग्रीधारी व अनुभवी चिकित्सकों के परामर्श से दवा लेने पर इसका साइड इफेक्ट ना के बराबर होता है। जबकि अस्पताल प्रभारी डॉ. घनश्याम ने बताया कि उत्तर बिहार का यह पहल रिसर्च क्लिनिक है जिसमें एक दर्जन रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर अपनी सेवा देंगे। अस्पताल में किसी भी रोगी की कंप्यूटराइज्ड जांच होगी। असाध्य बीमारियों की स्थिति में चिकित्सकों की टीम रिसर्च भी करेगी।

सभा को बिहार के विभिन्न जिलों से आए अनुभवी होमियो चिकित्स डॉ. एसएन सिंह (बक्सर), डॉ. एसपी चौधरी, डॉ. दसई तिवारी, डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. आरके दिवाकर (समस्तीपुर), डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सुजीत कुमार श्रीवास्तव (छपरा), डॉ. इंद्रासन साह, डॉ. ए. रहमान (सिवान) ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार, अस्पताल प्रभारी डॉ. घनश्याम, डॉ. विकास कुमार मिश्र, डॉ. सुतापा श्री, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. म०परवेज, डॉ. श्वेता, डॉ. नेहा, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. विकास पाण्डेय, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. कामेश्वर, डॉ. पद्मांशु, अस्पताल के कर्मचारी नंद किशोर कुमार, विवेक कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। स्वागत की जिम्मेदारी राजेश कुमार राय व मनोज कुमार गुप्ता ने निभाई।

Share This News