Skip to content

ऋतुराज बसंत – स्वागत तुम्हारा

खुशी उमंग नयी स्फूर्ति संग सारा
हरीतिमा पीलिमा फैले चहु ओरा।
परिवर्तन प्रकृति का शाशवत सत्य
मिलती सीख बसंत तुमसे
बसे घर संसारा।
उमंग, उल्लास,उत्साह रंगों से
भरती खाली कैनवास को
जीवित होने को दुबारा।
हंसी-खुशी जीवन का मंत्र
हे ऋतुराज–—–
तुमसे सीखे गुरु -शिष्य
जग सारा।
हे बासंती भर माधुर्य उर में
सत सत नमन ऋतुराज हमारा।
हे ऋतुराज-स्वागत तुम्हारा
हे ऋतुराज -स्वागत तुम्हारा।
प्रेम प्रकाश उपाध्याय ‘नेचुरल‘ पिथोरागढ़
(लेखक/कवि समसामयिक,प्रकृति,संस्कृति पर व दैनिक पत्र-पत्रिकाओं,समाचार पत्रों में लिखते रहते है।उनकी दो कविताओं का संग्रह भी प्रकाशित हो चुका है)