FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्‍ट तबाह खोज जारी।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

चमोली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तपोवन व रैणी का प्रभावित क्षेत्रो का दौरा किया।  धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट जाने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में खतरा बढ़ने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिय है चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी होने के बाद नदी किनारे बसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर घटनास्थल का जायजा लिया है वहीं अधिकारियों को युद्ध स्तर पर आपका एवं बचाव काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, त्रिवेंद्र सिंह रावत घटना की जानकारी मिलने पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं जोशीमठ पहुंचे मुख्यमंत्री  रावत ने घटनास्थल को लेकर अफसरों से पूरी जानकारी ली है मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हर संभव सहायता पहुंचाने के काम में युद्ध स्तर से जुटी हुई है उन्होंने कहा राज्य सरकार की जिम्मेदारी सबसे पहले जान को बचाने की है जिसे लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर जुटा हुआ है ।

Share This News