Skip to content
ब्रेकिग:-

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ।कनालीछीना से लगभग 8किमी दूर बजेत कापड़ी गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला । घटना गुरुवार देर रात की है। घर के आंगन में काम कर रही कलावती देवी (47) पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पति उमेद सिंह बाहर निकले तो गुलदार कलावती को घसीटते हुए भाग निकला और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। ग्रामीणों ने महिला के खोजबीन करने के एक घंटे बाद महिला का शव डेढ़ किमी दूर मिला। तब तक गुलदार शव को आधा खा चुका था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुच गई है।