करोड़ों की परियोजना को सांसद ने किया जनता को समर्पित
अम्बेडकरनगर से न्यूज लाईव संवाददाता।अभिषेककुमार गोड की रिपोट:——
अम्बेडकरनगर सांसद डॉक्टर हरिओम पाण्डेय ने टाण्डा नगर पालिका व अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत में करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का शिल्यान्यास किया।
टाण्डा नगर पालिका परिषद में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ हरिओम पाण्डेय ने 3 करोड 33 लाख 61 हजार 926 रूपये की नगर वासियों को सौगात दिया जबकि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 2 करोड़ 96 लाख की परियोजनाओं का शिल्यान्यास किया। सांसद श्री पाण्डेय ने टाण्डा विधान सभा क्षेत्र वासियों को पाँच करोड़ से अधिक की योजनाएं समर्पित करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास ही विकास नज़र आएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की कथनी व करनी में तनिक भी फर्क नहीं है। उक्त अवसर पर टाण्डा नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी आर.डी.वाजपेयी, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा, टाण्डा विधायक संजू देवी, राम प्रकाश यादव, सांसद प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, रफत एज़ाज़, घिसियावन मौर्य, विकास मोदनवाल, वीरेंद्र कुमार वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।