LatestNewsछत्तीसगढ़

कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ नवाह सह ज्ञान यज्ञ

न्यूज होम लाइव मुकेश भारती


जांजगीर चम्पा । अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पकरिया झूलन में आयोजित नवाह सह ज्ञान यत्र कलश यात्रा के साथ ही शनिवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है । यज्ञ स्थल में बड़ी सख्या में श्रर्द्धालु गाने बाजे के साथ कलश लेकर निकले नानकी तालाब के घाट पर श्रर्द्धालुओ ने विधिवत रूप से कलश में पवित्र जल भरा । इस दौरान श्रर्द्धालुओ की भीड़ से पूरा रास्ता भरा हुआ था गाने बजे के साथ भगवान का जयघोस वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए था । श्रर्द्धालु गाते चल रहे थे तो बीच-बीच मे जयकरे उनलोगो के उत्साह को और अधिक बढ़ा रहा था। यत्र समिति के अध्यक्ष साहेबलाल यादव ने बताया की श्री श्री 501 श्री रामप्रपआचार्य जी के निर्देश पर सात दिनों तक यह अनुष्ठान चलेगा शाम में गीत श्रर्द्धालु से श्रर्द्धालु पहुचने लगे है ।

Share This News