किच्छा बाईपास के पास बिना रायल्टी के रेता बजरी ला रहे दो हाईवा पकड़े
लाल कुआं से न्यूज होम लाइव व्यूरो सचिन गुप्ता
लालकुआं:- खनन माफिया वन विभाग की शक्ति होने के बावजूद भी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला वन विभाग के डौली रेंज का है जहां डीएफओ के निर्देश पर डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने किच्छा बाईपास के पास बिना रायल्टी के रेता बजरी ला रहे दो हाईवा पकड़े है। वन विभाग के गश्ती दल को देख दोनों हाईवा के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए जो बिना रायल्टी के 220 और 230 कुंटल रेता ला रहे थे । वन विभाग की तरफ से वन अधिनियम के तहत अज्ञात वाहन चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में वन विभाग के रेंजर अनिल जोशी सहित मनोज जोशी वन बीट अधिकारी भूवनचंद्र कैलाश भाकुनी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

