किसानों के समर्थन में आगामी 7 दिसंबर को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पद यात्रा।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
महराजगंज जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में मासिक बैठक किया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसानों के समर्थन में आगामी 7 दिसंबर को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पद यात्रा निकालेंगे। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों के समर्थन में आगामी सात दिसम्बर को जिले में पद यात्रा निकालेगी।
यात्राओं के दौरान किसानों के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा। सपा जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि देश भर में किसान इन कृषि कानूनों के विरुद्ध सड़कों पर हैं। सरकार इन कानूनों को लेकर उनकी चिंताओं को दूर करने में अब तक नाकाम ही रही है। सरकार किसानों को संतुष्ट कर भी नहीं पायेगी, क्योंकि इन कानूनों के प्रावधानों से ही जाहिर है कि वे किसानों को बंधुआ बनाने के लिये बनाये गये हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा है कि किसानों की हर तकलीफ पर उल्टे उन्हें ही कोसने वाली भाजपा सरकार के राज में किसान चौतरफा मार से बेहाल हैं। किसान को न तो गेहूं, न धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला है। न ही उनकी आय दोगुनी हुई है। सरकारी क्रय केन्द्र भाजपा की बदनीयती के शिकार हो गए हैं।
