केंद्र सरकार के आदेश के बाद राज्य सरकार ने 31 मार्च की अंतर्जनपदीय यातायात की घोषणा को लिया वापस
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
देहरादून । केंद्र सरकार के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है । प्रदेश सरकार ने 31 मार्च को इंटर डिस्ट्रिक्ट परिवहन सेवाएं चलाने का निर्देश दिया था । जिस पर केंद्र सरकार ने सख्ती बरतते हुए प्रदेश सरकार को आदेश दिया । जिसके बाद प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग की बस चलाने का आदेश वापिस ले लिया है । विदित हो सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा मंगलवार 31 मार्च को अंतर्जनपदीय यातायात के लिए परिवहन विभाग की बसें चलाने का निर्णय लिया गया था । जिसके बाद केंद्र सरकार के आदेश पर प्रदेश सरकार द्वारा यह ऐलान वापिस ले लिया गया । साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 31 मार्च को सख्ती से लॉक डाउन का पालन करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 31 मार्च को किसी भी तरह की आवाजाही बिल्कुल प्रतिबंधित रहेगी ।

