.केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

.केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
🔻सभी विधान सभा क्षेत्रों मंे सम्पन्न हुआ एक दिवसीय धरना, सौंपा ज्ञापन
🔻मोदी व योगी सरकार पर जनविरोधी का आरोप लगाते निकाले भड़ास
🔻अखिलेश सरकार में सभी वर्गो को मिला है योजनाओं का लाभ-राममूर्ति

  न्यूज लाईव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:—

अम्बेडकरनगर। जिले में सफाइयों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जनविरोधी का आरोप लगाते हुये एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें लोगों ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने अपने भड़ास भी निकाले।
मुख्यालय स्थित कलेक्टेªट के निकट डाॅ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के बगल मैदान में आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार मंे सभी वर्गो को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा था। किसानों से लेकर व्यापारी आदि खुशहाल थे किन्तु वर्तमान में देखा जाय तो किसान बदहाली की स्थित में है। फसल की रखवाली से लेकर उपज को बेंचने में उसे तरह-तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलालपुर संवादसूत्र-शनिवार को तहसील परिसर में धरना सम्पन्न हुआ। पूर्व मंत्री शखलाल मांझी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान ,बुनकर ,ब्यापारी व नौजवान सभी तबाह हो गए हैं। गन्ना बेचने के लिए किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है। खून पसीने से तैयार फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है, कारण क्रय केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था व प्रभारियों की मनमानी से त्रस्त होकर किसान आढ़तियों के हाथ औने-पौने दाम में उपज बेचने को मजबूर है। जिलाध्यक्ष व एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। लूट ,हत्या बलात्कार व भष्ट्राचार काफी बढे है जिन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। फूलचंद यादव, राजितराम यादव, सुभाष राय, हीरा पहलवान, भीम निषाद ,सुरेश वर्मा ,राजेंद्र वर्मा ,युवा नेता दिनेश बर्मा , बिपिन बिहारी यादव, नदीम अंसारी ,अनीसुर्रहमान, धर्मेंद्र यादव ,संजय यादव, आलोक यादव , अखिलेश यादव, पृथ्वी पाल यादव, राजमणि यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। आलापुर संवादसूत्र- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन की श्रृंखला में सुरक्षित विधानसभा के सपाइयों ने क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को 5 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से जो भी वायदे किए थे उसमें एक भी अब तक पूरा नहीं हुआ। आलू, धान, गन्ना, किसान सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसान नुकशान उठा रहा है। कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। सभा को पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख संगीता देवी, धर्मराज यादव, जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी उर्फ मुन्ना एडवोकेट, अब्दुल समद उर्फ पप्पू, प्रद्युम्न यादव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गण बलिराम, अजीत यादव, रणजीत सिंह यादव, प्रेम नारायण यादव, रामअचल यादव ,कंचन यादव, पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव, डा. संदीप सिंह ,सनी ,रियाज अहमद सिद्दीकी, रमेश यादव ,पुजारी मनोज यादव, इंतखाब आलम, रवीन्द्र यादव ,रामचेत यादव ,नरसिंह यादव, भीम लाल कन्नौजिया, चंद्रप्रकाश यादव ,नंदकिशोरी यादव, संगीता कन्नौजिया, सुनील एडवोकेट, मो.अजमल, रजनीकांत, बसंत ,सविंदर ,जगन्नाथ कन्नौजिया, राधेश्याम यादव, वीरेंद्र तिवारी, बाल गोविंद तिवारी, हौसिला यादव ,अंशुल यादव, हेमंत यादव, वीरेंद्र, संजीव यादव समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। धरने के उपरान्त रियाज अहमद सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह कटेहरी व टाण्डा विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में वहां धरने का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने सरकारों पर विफलता का आरोप लगाया और पूर्ववर्ती सपा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुये आगामी लोक सभा चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतने को कहा।

Share This News