कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत आज बेरीनाग ग्रामीण मंडल की प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी और मुख्य वक्ता के रूप में अभियान के जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष दीपक कार्की ने अभियान कि जानकारी दी। हर बूथ पर दो स्वयंसेवक पार्टी द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। डॉक्टर पाटनी द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।कार्यक्रम में दीपक कार्की बसंत लोहनी कल्याण सिंह रावत हीरा सिंह चारु पंत नरेंद्र रौतेला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन कार्की देव रौतेला चंदन कोश्यारी महेश कार्की सहित हर बूथ के दो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

