कोरोना महामारी के बड़ते संक्रमण पर ऐरी ने सीएम को पत्र लिखा।
कोरोना महामारी के बड़ते संक्रमण पर ऐरी ने सीएम को पत्र लिखा

न्यूज होम लाइव संवाददाता महेश पाल:-
अस्कोट देश मे कोरोना की दूसरी लहर ने चारो तरफ कोहराम मचा रखा है जिससे उत्तराखण्ड मे भी हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।चारो तरफ संक्रमितो की संख्या दिन प्रतिदिन बड़ती जा रही है और मरीजो को हास्पिटल मे बैड,दवा और आक्सीजन नही मिल पा रही है।
राज्य आन्दोलकारी ऐरी ने सूबे के मुखिया तीरथ सिह रावत को पत्र लिखकर अपने सुझाव भेजे हैं और उन पर यथा सम्भव अमल करने की अपील की है।
ऐरी ने पत्र मे लिखा है कि सरकार को तुरंत आक्सीजन सिलेण्डरो मे से जीएसटी हटा कर टेस्टिंग किट ज्यादा से ज्यादा मात्रा मे उपलब्ध कराने चाहिऐ।आइसोलेशन व क्वारटींन सेंटरो की हालत दुरस्त कर मरीजो के साथ मानवीय ब्यवहार किया जाये।प्रदेश मे निशुल्क टैंस्टिंग ट्रीटमेंट और वैक्सीनेसन पर जोर देने की आवश्यकता है।
ऐरी ने आगे लिखा कि भूमीहीन मजदूरो टैक्सी चालकों फड़खोखा ब्यवसाइयों को नकद आर्थिक सहायता सुनिश्चित कर राशन कार्ड धारकों को तीन माह का मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाना चाहिऐ।
स्वास्थ सुविधा के अभाव मे यदि किसी मरीज की मृत्यु होती है तो उसके परिवार को तुरन्त पांच लाख की आर्थिक सहायता मिले और बेरोजगार हुये युवक युवतियों को दस हजार का लाँकडाउन भत्ता व व्यवसाय या रोजगार के लिऐ ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाना चाहिऐ।

