FEATUREDGeneralHealthLatestNewsदिल्ली

कोरोना संकट को लेकर PM मोदी फिर16 और 17 जून को करेंगे मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेगे,

उत्तराखण्ड…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

दिल्ली कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे|

जानकारी के अनुसार देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर पीएम मोदी दो दिन लगातार अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 16 जून और 17 जून को होगी| दोनों दिन पीएम मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी|

16 जून को PM मोदी ऐसे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे, जहां कोरोना की रफ्तार धीमी है या जहां कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है| वहीं 17 जून को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे|

16 जून को PM मोदी इन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात..

16 जून को 21 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के CMs के साथ बातचीत करेंगे – पंजाब, असम, केरल, खंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, लद्दाख, पुदुचेरी, अरुणाचल, मेघालय मिजोरम, A&N द्वीप, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, सिक्किम और लक्षद्वीप

17 जून को PM मोदी इन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

17 जून को 15 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के CMs के साथ बातचीत करेंगे – महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा।

Share This News