कोरोना संदिग्ध की जांच करने गयी मेडिकल टीम पर पथराव, सीएम ने कहा दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
कोरोना संदिग्ध की जांच करने गयी मेडिकल टीम पर पथराव, सीएम ने कहा दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
मुरादाबाद में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला हुआ है। इलाके के लोगों ने 108 मेडिकल एंबुलेंस पर पथराव किया है। इस हादसे में
एंबुलेंस कर्मियों के साथ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ घायल हैं। यह घटना जिले के नागफनी थाने के हाजी नेब की मस्जिद इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव शख्स सरताज की दो दिन पहले हुई मौत के बाद इलाके में मेडिकल टीम स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पहुंची थी. इस दौरान उन पर हमला कर दिया गया. हमले में एंबुलेस कर्मियों के साथ डॉक्टर और और मेडिक स्टाफ भी घायल हुए हैं. एंबुलेंस ड्राइवर का कहना है कि कुछ लोगों ने मेडिकल टीम और पुलिस पर पथराव किया, जो संभावित रूप से संक्रमित को लेने के लिए गए थे. जब हमारी टीम मरीज के साथ एम्बुलेंस में सवार हुई, अचानक भीड़ आई और पथराव शुरू कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलने पर डीएम के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। यहां पर पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। शहर के इमाम को भी बुला लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में डॉक्टरों की टीम पर हमला मामले में संज्ञान लेते हुए कहा-स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व कर्मी सभी सफाई अभियान से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी, सुरक्षा में लगे सभी पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी इस आपदा की घड़ी में दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हैं। दोषी व्यक्तियों द्वारा की गई राजकीय सम्पत्ति के नुकसान की भरपाई उनसे सख़्ती से की जाएगी। आरोपियों पर NSA लगाया जायेगा। जिला पुलिस प्रशासन ऐसे उपद्रवी तत्वों को तत्काल चिन्हित करे और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के साथ उपद्रवी तत्वों पर पूरी सख्ती बरतने के आदेश दिये है।

