कोविड-19 वैक्सीन को लेकर रूस का नया रूख भारत के साथ साझेदारी में कर सकता है उत्पादन।
न्यूज होम लाइव डिजिटल डैस्क…
दिल्ली। पूरी दुनिया कोविड- 19 महामारी से परेशान है।सिर्फ भारत में ही इस वैश्विक महामारी ने अब तक 31.6 लाख से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. देश में 58,390 मरीज अबतक अपनी जान गंवा चुके हैं. सभी को कोरोना वैक्सीन के आने का बेसब्री से इंतजार है. इन भयावह आंकड़ों के बीच रूस से अच्छी खबर आई है। सूत्रों की मानें तो कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन का इजाद करने वाले रूस ने अपनी वैक्सीन स्पूतनिक को लेकर मोदी सरकार से संपर्क साधा है। सूत्रों के मुताबिक वैक्सीन से जुड़ी सबसे अहम जानकारी साझा करना बाकी है। यही नहीं रूस में भारत के राजदूत भी कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाली संस्था गैमालया नेशनल सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलोजी के साथ लगातार संपर्क साधे हुए हैं ताकि वैक्सीन से जुड़ी तमाम जानकारियां भारत को मिल सकें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी रूसी राजदूत ने बैठक की है।


