खगड़िया : जलकौड़ा युथ क्लब के तत्वावधान में मुशायरे का आयोजन
खगड़िया : जलकौड़ा युथ क्लब के तत्वावधान में मुशायरे का आयोजन
न्यूज लाईव के लिए जलकौड़ा, मो.शकील
खगड़िया : जलकौड़ा युथ क्लब के तत्वावधान में एक मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर शायर अकमल बलरामपुरी ने भाग लिया।
मुशायरे का संचालन मनौव्वरूल इस्लाम ने किया। शुरुआत में लखमिनिया के फैजुर रहमान ऊर्फ टिंकू ने अपने कलाम से दर्शकों का दिल जीत लिया।
चलो न आज सही कल टूटेगा
ग़ुरूर किसका रहा है ग़ुरूर टूटेगा।
ये मशविरा है कि पत्थर बना के रखना दिल को
ये आईना ही रहा तो ज़रूर टूटेगा।
मुशायरे के अंत में अकमल बलरामपुरी ने मंच को संबोधित करते हुए हिंदुस्तान के राजनीतिग्यों पर तंज़ कसते हुए कहा कि आज दो समुदायों को लड़ाने में इन नेताओं का बहुत बड़ा हाथ है। जिससे हमें और आपको बचने और सम्भलने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी रोटियां सेंकने के चक्कर में लगे रहते हैं। ऐसे में युथ क्लब को आगे आ कर समाज में परिवर्तन लाने की ज़रूरत है। इसके बाद बलरामपुरी ने अपने कलामों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम देर रात तक चला।
अंत में युथ क्लब के सदस्य मो.शादमान के जन्मदिन पर केक काट कर बलरामपुरी ने बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युथ क्लब के अध्यक्ष अब्दुर रहमान ऊर्फ मुन्नन,मो.शकील, मो.शादमान,फुलो मास्टर, मुनाफ,सीमाब मोहसिन, टुन्ना, फरहान, अर्शी, तारीक़ सुल्तान, टूली, काशिफ, लखमिनिया के मो.इमरान और मो.रेहान के साथ हज़ारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।