LatestNewsछत्तीसगढ़

खबरदार…आपकी कार के अंदर भी झांक रही है पुलिस

न्यूज होम लाइव ब्यूरो मुकेश भारतीः-

रायपुर:- राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने शहर को दक्ष कैमरों की सर्विलांस पर डाल दिया है। तो वहीं दक्ष मुख्यालय में बैठे अधिकारी सड़क पर होने वाली एक-एक गतिविधि पर नजर गड़ाए बैठे हैं। रविवार को ये जानकारी एमडी रजत बंसल ने दी। उन्होंने कहा कि दक्ष कैमरों की खासियत ये है कि ये वाहनों के नंबर ही नहीं वाहनों के अंदर तक साफ-साफ देखने की क्षमता रखते हैं। पिछले दिनों हुई चांदी की बरामदगी में भी इन्हीं कैमरों का हाथ है।

*यातायात प्रबंधन का पहला चरण पूरा*

स्मार्ट सिटी के एमडी रजत बंसल ने कहा कि इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का पहला चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को दक्ष नाम दिया गया है। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसलिए आईटीएमएस की निगरानी रखने रिकार्डिंग का भी उपयोग किया जा रहा है। इसको भविष्य में और भी टेक्निकल सपोर्ट दिया जाएगा। इससे स्मार्ट वर्किंग कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही साथ अपराधों पर भी नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।

*दक्ष मुख्यालय झांक रहा है वाहनों के अंदर*

दक्ष कैमरों की खासियत ये है कि इनके माध्यम से मुख्यालय में बैठे यातायात पुलिस के अधिकारी बड़े आराम से कार और बस जैसे वाहनों के अंदर तक झांक लेते हैं। ये इन दक्ष कैमरों का कमाल है। यही कारण है कि रुपए हों या चांदी-सोना जो भी अवैध है वो इनसे छिपा नहीं पा रहे हैं। यानि सबकुछ देख रहे हैं पुलिस वाले। ऐसे में अब किसी भी अपराधी का बच निकलना नामुमकिन है।

Share This News