खैरोली के छात्र सुनील बिष्ट का चयन राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में
गणाई गंगोली से न्यूज लाईन के लिए दीन दयाल उपाध्याय की रिपोंट:—
खैरोली (गणाई)-राजकीय इंटर कॉलेज खैरोली के छात्र सुनील सिंह बिष्ट पुुत्र गोविंद सिंह बिष्ट ने प्रदेश स्तरीय खेल -कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण (Gold) पदक जीतकर अपना व अपने क्षेत्र व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया जिसके फलस्वरूप सुनील सिंह बिष्ट का चयन दूसरी बार राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस खुशी पर राजकीय इंटर कॉलेज खैरोली में छात्र को प्रधानाचार्य व कॉलेज स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया..प्रधानाचार्य जी ने गोल्ड मैडल लाने का श्रेय छात्र व छात्र के माता-पिता व विशेष रूप से व्यायाम शिक्षक श्री जनार्दन उपाध्याय को दिया…प्रधानाचार्य ने कहा कि व्यायाम शिक्षक जनार्दन उपाध्याय छात्रों के पीछे पहले से ही लगातार मेहनत करते हुए आये हैं..आज उन्हीं के कारण हमारे छात्र ने हमारा नाम रोशन किया हैै।
