गंगोलीहाट में सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग( पिथौरागढ) कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में जहा डॉक्टर, सफाई कर्मचारी, पुलिस ,प्रशासनिक अधिकारी , मीडिया अपनी भूमिका निभाई रही हैं ,वही गंगोलीहाट नगर में 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर गंगलीहाट मेें डॉ0 अम्बेडकर आयोजन समिति ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के गले में माला डाल कर इस करोना महामारी बिमारी से निजात पाने के लिए सम्मानित किया और नगद पुरस्कार दिया गया । गंगोलीहाट बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर आयोजन समिति व शिक्षक ऐसोसिएशन ने सयुक्त रुप से नगर क्षेत्र मे बुधवार को 35 गरीब मजदूर जरूरतमंदों को राशन सामग्री बाटी गई, डॉ0 अम्बेडकर आयोजन समिति और शिक्षक ऐसोसिएशन ने कहा नगर क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्र में जरूरत मंदो को किसी भी प्रकार समस्या हो तो वो लोग समिति के लोगों से सम्पर्क कर के बताये उन्हे हर संंभव मदद की जायेगी। बाबा साहेब डॉ0 अंबेडकर आयोजन समिति के अध्यक्ष दर्पण कुमार, शिक्षक बलबीर कोहली ,डीके कोहली, सोनू कुमार, आदि सामिल रहे।

