FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गणाई गंगोली के मुख्य बाज़ार में जाम।

गणाई गंगोली के मुख्यबाज़ार में जाम

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम के लिए कुन्दन मेहता की रिर्पोट…..

गणाई गंगोली (पिथौरागढ) गणाई गंगोली गंगोली के मुख्यबाज़ार गोनियागाड में एक बार फिर से जाम लगने लगा है जिससे मुसाफिरों को एक घण्टे तक जाम में फसना पड़ता है हल्द्वानी से धारचूला, मुनस्यारी, थल, नाचनी, बेड़ीनाग,गंगोलीहाट,चौकोड़ी के वाहन इसी रास्ते गुजरते हैं बड़े लोडेट ट्रकों को जाम लगने से 1 किलोमीटर तक गाड़ियों को आगे पीछे करने पड़ते हैं ब्यापार संघ गणाई ने थानाध्यक्ष बेरीनाग एवं तहसिल प्रसाशन से दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पूर्व की भांति बाजार में लगाने की मांग की है ब्यापरसंघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाद्याय, कुंदन मेहता,राजकमल मेहता,हेमन्त बोरा,जितेंद्र बोरा, राजेन्द्र सिंह, बलबीर सिंह बोरा, गिरीश उपाद्याय, देवेंद्र मेहता, किशन सिंह,गोविंद सिंह,कुलदीप कुमार, किशन राम एवं समस्त ब्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों ने एक ज्ञापन तहसिल एवं थानाध्यक्ष बेरीनाग को भेजा है।

मुख्यबाज़ार में जाम लगने से दूर दूर से आ जा रहे मुसाफिरों को बहुत दिक्कत होती है जाम से निजात दिलाने के लिए    ब्यापरसंघ की बैठक कर पूर्व की भांति   बाजार में दो सिपाही नियुक्त करने के लिए थानाध्यक्ष एवं उप जिलाधिकारी  को ज्ञापन भेजा है राजेन्द्र  उपाद्याय ब्यापरसंघ अध्यक्ष/ छेत्र पंचायत सदस्य गणाई गंगोली 

गाड़ियों के आड़े तिरछे नियम के विरुद्ध खड़े करने से जाम लगता है गाड़ी नियमों के अनुसार खड़े रहे तो जाम लगने से राहत मिल सकती है सबको सहयोग करना चाहिए बलवंत सिंह बोरा ब्यापारी गणाई गंगोली 

 

Share This News