गणाई गंगोली बीईओ ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गणाईगंगोली। खंड शिक्षाधिकारी शिवदयाल ने कई स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके लिए उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गणाई गंगोली, भाटगाड़ा, लाखतोली, नायल, जूनियर हाईस्कूल कार्यालय सम्भागीय ग्वाड़ी और कुनलता का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, प्रधानमंत्री शक्ति पोषण व्यवस्था की जांच की। मध्याह्न भोजन व्यवस्था के मानक देखे गए विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर सुधारने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण में प्रभारी ब्लॉक समन्वयक भीमराज भंडारी भी थे।

