गणाई गंगोली महाविद्यालय हुआ वाई फाई 4G कनेक्टिविटी से लैस क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने किया उद्घघाटन।
गणाई गंगोली महाविद्यालय हुआ वाई फाई 4G कनेक्टिविटी से लैस क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने किया उद्घघाटन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गणाई गंगोली महाविद्यालय वाई फाई 4G कनेक्टिविटी से जुड़ गया है।जिसका आज क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने उद्घघाटन किया साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय में ही वैक्सीनेशन सेन्टर का उद्वघाटन किया।इस दौरान महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं द्वारा विधायक का स्वागत किया।

विधायक के प्रयासो से 2 करोड़ 48 लाख 50 हजार की लागत से महाविद्यालय भवन का कार्य प्रगति पर है जल्द ही महाविद्यालय को अपना भवन मिल जाएगा।महाविद्यालय की छात्राओं के लिए हॉस्टल की स्वीकृति हो गयी है।

इसी बीच बजट स्वीकृत हो जाएगा साथ ही महाविद्यालय में विभिन्न विषयों की स्वीकृति के लिए लिए प्रयासरत है जो कि शासन स्तर पर लंबित है जल्द ही विभिन्न विषयों की स्वीकृति महाविद्यालय को मिल जाएगी।महाविद्यालय व्यवसायिक कोर्स के रूप में कंप्यूटर कोर्स की स्वीकृति हुई है इस सत्र से यह व्यवस्था चालू हो जाएगी।पूर्व में महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा जो मांगें रखी थी उनमें 6 लाख की पुस्तकें जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी सम्मिलित थी,साथ ही फर्नीचर, कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर विधायक निधि के माध्यम से महाविद्यालय को उपलब्ध हो चुकी है।

उदघाटन कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य महोदय डॉ आनंद प्रकाश ,मण्डल अध्यक्ष कैलाश पन्त ,क्षेत्र पंचायत सदस्य गणाई राजू उपाध्याय ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष हीरा बोरा ,भगवत शरण वर्मा ,अभिनेष बनकोटी ,गोविंद पंत सहित महाविद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

