berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गणाई गंगोली मुख्य बाजार में लगा रहे जाम से निजात दिलाने के लिए थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने तीन पुलिस कर्मियों को मुख्य चौराहे पर तैनात किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क के लिए कुन्दन मेहता की रिर्पोट. 

गणाई गंगोली मुख्य बाजार में लगा रहे जाम से निजात दिलाने के लिए थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने तीन पुलिस कर्मियों को मुख्य चौराहे पर तैनात कर दिया है। गणाई मुख्य बाजार में आए दिन जाम की समस्या गंभीर होती जा रही थी। गणाई गंगोली में जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आड़े तिरछे खड़े वाहनों का चालान की कार्रवाई शुरू की, लेकिन जाम की समस्या पर  काबू नहीं पाया जा सका था। मंगलवार को थानाध्यक्ष ने जाम की समस्या के समाधान के लिए तीन पुलिस कर्मियों को मुख्य चौराहे पर तैनात कर दिया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय और टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महिपाल सिंह आदि व्यापारियों ने पुुुुलिस का  आभार जताया है।

Share This News