LatestNewsछत्तीसगढ़

गरीबी के खिलाफ करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक — राहुल गांधी

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट

बिलासपुर — मोदी सर्जिकल स्ट्राइक का दावा करते हैं वैसे ही हम देश में गरीबी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। न्यूनतम आय योजना के तहत पाँच करोड़ गरीब परिवारों के खाते में एक साल में 72000 रूपये डाले जायेंगे । यह रकम परिवार के महिला सदस्य के खाते में जमा होगा जिनको नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। हमारा संकल्प है कि 21वीं सदी में हिंदुस्तान को गरीबी मुक्त करना है। हिन्दुस्तान मे सबसे पहले किसानों का बजट बिल पास होगा। देश में बाईस लाख सरकारी नौकरियाँ खाली पड़ी है उसे कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले भरकर शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देगी। हर साल 10 लाख युवाओं को पंचायत में रोजगार दिया जायेगा। हमारे द्वारा विधानसभा चुनाव में किये गये सभी वादों को पूरा किया गया। छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश और राजस्थान इसका ताजा उदाहरण है ।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी पहुंचे हुये थे। यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुये राहुल गांधी ने एक ओर जहाँ भाजपा पर जमकर निशाना साधा तो वहीं दूसरी ओर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल सभी वादों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

वादा पूरा किया और आगे भी करेंगे — भूपेश बघेल
सकरी के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहां की वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव हमने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा और चुनाव जीता भी पहला चुनाव सेमीफाइनल था अब का चुनाव फाइनल है हमें फाइनल चुनाव ही जीतना है मुझे विश्वास है कि आप लोग कांग्रेस को ही जिताएंगे हमने राज्य में जो वादा किया था उसे पूरा किया और अब केंद्र में सरकार बनेगी तो भी हम सभी वादे पूरे करेंगे इस चुनावी सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टी एस सिंहदेव गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू रविंद्र चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे गौरतलब है कि बिलासपुर सकरी के बाद राहुल गांधी की दूसरी सभा दूर का संसदीय क्षेत्र के वैशाली नगर विधानसभा में हुई जहां खराब मौसम के चलते उनकी सभा विलंब से हुई आंधी तूफान में सभा स्थल पर लगा पंडाल एलइडी स्क्रीन तहस-नहस हो गया था ।

Share This News