गांव मुच्छल में 5 व्यक्तियों की शराब पीने से हुई मौत हुुई ।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क पंजाब…
जंडियाला गुरु ।kawaljit singh रिर्पोट
जंडियाला के पास गांव मुछल में बीती रात 5 व्यक्तियों की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई। गांव वासियो और परिवार का कहना है की इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुुई है इनमे से कुलदीप सिंंह उम्र 24 साल जो कि अपाहिज था उसकी मा जगीर कौर ने बताया उम्र 70 वर्ष ,दलबीर सिंह पुत्र सोहन सिंह उम्र 65 वर्ष ,मंगल।सिंह पुत्र सुलखन सिंह उम्र 62 वर्ष सभी निवासी गांव मुच्छल और बलदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी टांगरा उम्र करीब 40 वर्ष शामिल हैं ।इनमे केवल दलबीर सिंह कृषि का काम करता था जबकि दूसरे सभी मजदूरी का काम करते थे । यह समाचार सुनते गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बता दे कि पुलिस प्रशासन द्वारा लाशों के पोस्टमॉर्टम ना कराये जाने से पुलिस की कारगुज़ारी पर भी सवालिया निशान लग गया है ।बलविंदर सिंह पुत्र सूरता सिंह और गुप्रीत सिंह मृतक की माता ने कहा कि उसकी मौत घटिया व ज़हरीली शराब पीने से ही उसकी मौत हुई है। मृतकों के परिजनों ने मृतकों के संस्कार कर दिया ।जबकि गांव के दो व्यक्ति जोगा सिंह पुत्र बलदेव सिंह उम्र 25 वर्ष और कश्मीर सिंह पुत्र दान सिंह उम्र वर्ष की भी ज़हरीली शराब पीने से सेहत खराब हुई ,जो अभी उपचार अधीन है । इनमे जोगा सिंह और उसकी पत्नी ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाएं हैं ।उन्होंने कहा कि गांव में जस्सा सिंह नामक व्यक्ति गांव में शराब बेचता हैलेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही करती ।
इस मामले में एस एच ओ सब इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह का कहना है कि मृतकों के परिजन कोई कार्रवाई नही कराना चाहते।


