berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

गौरया संरक्षण के बांटे बक्से

बेरीनाग न्यूज होम लाइव व्यूरो

बेरीनाग गौरैया को बचाने के लिए समाज सेवी प्रकाश बोरा ने एक कार्यक्रम आयोजित लोगों को गौरैया के संरक्षण के लिए प्रेरित किया ।आयोजित कार्यक्रम के आयोजक प्रकाश बोरा ने बताया कि शहरीकरण के चलते गौरैया लुप्त हो रही हैं। इनके संरक्षण की आवश्यकता है, अगर हर व्यक्ति अपने घर में कृत्रिम घोसलों के जरिए प्रयास करता है, तो गौरैया फिर से हमारे आंगन में फुदकती हुई नजर आएंगी। 25-30 साल पहले की तुलना में देखें तो गौरैयों की मौजूदगी बीस फीसदी से भी कम हो गई है। समाज सेवी ने कहा कि हम जितना भी प्रकृति के नजदीक रहेंगे हमारा जीवन उतना ही बेहतर होगा। घर के आंगन में ऐसा माहौल बनाएं कि पक्षियां नजर आएं उनके लिए दाना-पानी का इंतजाम भी किया जाए। इस दौरान समाज सेवी ने 100 से अधिक घोंसले वितरित किए। उन्होंने बताया कि वह घर-घर जाकर लोगों को इसके संरक्षण के लिये बक्सों का वितरण करेंगे। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ग्वासीकोटी ने प्रकाश बोरा अभियान की प्रशंसा की। इस मौके पर सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, जीएल टम्टा, ठाकुर सिंह डसीला, दरपान राम टम्टा, शंकर मेहरा,महेश मेहरा, भूपेश डसीला सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

https://youtu.be/xQA2naiK9vE
Share This News